सोनभद्र के दुद्धी से सपा विधायक विजय सिंह गोंड का आज निधन हो गया, लम्बे समय से बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज लखनऊ पीजीआई में चल रहा था, सोनभद्र की दुद्धी सुरक्षित सीट से विजय सिंह गोंड विधायक थे, आज सुबह विधायक के निधन की खबर लगते ही सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी, विधायक विजय सिंह गोंड अलग अलग दलों से आठ बार विधायक के साथ दो बार राज्य मंत्री रहे, विधायक विजय सिंह गोंड की दोनों किडनियां खराब हो गई थीं, जिसके चलते उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था, आज सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया ,
Share: