उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर हाईलेवल आईपीएस अधिकारियों के प्रशासनिक फेरबदल में 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए, अमरेंद्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर से हटाकर डीजी अभिसूचना बनाया गया, साथ ही डीजी सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर, जबकि पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी मिली, मुथा अशोक जैन को डीजी अग्निशमन एवं आपात सेवाएं बनाया गया, वहीं राम कुमार को एडीजी गोरखपुर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई, नवीन अरोरा बने एडीजी वाराणसी जोन, जबकि भगवान स्वरूप श्रीवास्तव को एडीजी तकनीकी सेवाएं बनाया गया, धर्मवीर को आईजी पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज, जबकि मोहित गुप्ता को आईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जिम्मेदारी दी गई, विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच, जोगेंद्र कुमार को आईजी पीटीएस मुरादाबाद और आनंद सुरेशराव कुलकर्णी को सचिव (गृह) बनाया गया, कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई तैनाती और अतिरिक्त प्रभार देकर प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया,
Share: