Advertisement

मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी, तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कर जांच करते हुए आज मुखबिर सूचना के आधार मुकदमा नामजद अभियुक्त संदीप पुत्र मुन्नु निवासी ग्राम गोडरखुर्द थाना लालगंज जनपद मिर्ज़ापुर को धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय से जेल भेजा गया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें