यूपी पुलिस ने सड़क पर अपराधों को रोकने के लिए मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए, बीते 22 सितंबर से 01 अक्टूबर के बीच पूरे प्रदेश में 71,473 स्थानों की 24,457 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने साढ़े आठ लाख वाहनों को चेक किया, 09 हजार से अधिक वाहनों से काली फिल्म हटाई गई, 18,215 वाहनों का चालान किया गया, 2,817 वाहनों से हूटर और 1,087 बत्तियां हटाई गईं, एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों द्वारा सड़क पर गाड़ियों की जांच की गयी, इस दौरान गाड़ियों की काली फिल्म को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया, ताकि सड़क पर होने वाले अपराधों को रोका जा सके, महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चल रहा है, गलत स्थान पर पार्क किए गए 18,215 वाहनों का चालान भी किए गए हैं, ताकि ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके, अभियान के दौरान 3,38,305 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी, 263 स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया गया, नियमों का उल्लंघन करने पर 1,93,829 वाहनों का चालान किया गया है, 3,654 वाहनों को सीज भी किया गया है, 450 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे,