मिर्ज़ापुर भाजपा के जुझारू जमीनी नेता पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल आज जुबली इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती पर आयोजित समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे, राष्ट्रीय युवा दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने उनके छाया चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था, उन्होंने अपने गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस से शिक्षा दीक्षा ली, स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति को विदेशो में पहचान दिलवाई, स्वामी विवेकानंद साहित्य, दर्शन और इतिहास के विद्वान थे, वे एक दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत के विकास साथ लोगो को जीने की भी कला सिखाई, उनके सामने से गुजरने वाले व्यक्ति को वो कभी भूलते नहीं थे और एक बार कोई पुस्तक पढ़ लेते तो दुबारा उसे दोहराने और पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ती थी, आज देश उनके जन्मदिवस को युवा दिवस के रूप में मना रहा है, आज के युवाओं को भी स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए,
Share: