मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा में बीते शनिवार की सुबह अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह की की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, हत्याकांड के cctv में देखा गया कि बाइक से दो अपराधी आये थे, जिसमे से एक करीब जाकर राजीव सिंह को गोली मारी थी, जब कि इसका दूसरा साथी बाइक लेकर भागने के लिए तैयार था, पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को 15 घंटे के अंदर शनिवार की रात ही मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था, जिसके दोनों पैरों में गोली लगी थी, हत्या में शामिल दूसरे अपराधी इंद्रासन बिंद उर्फ पुलिस बिंद को पुलिस तलाश रही थी, आज सुबह भोर में पुलिस और SOG टीम से उसकी भी मुठभेड़ हो गयी, पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अपराधी इंद्रासन बिंद उर्फ पुलिस बिंद के दोनों पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, ये दूसरा आरोपी इंद्रासन बिंद उर्फ पुलिस बिंद अधिवक्ता हत्या के मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर का सहयोगी था, हत्या के समय बाइक लेकर खड़ा था, अधिवक्ता को गोली मारने के बाद मुख्य आरोपी के साथ ये भी फरार हो गया था, आज सुबह भोर में इंद्रासन बिंद उर्फ पुलिस बिंद से पुलिस की मुठभेड़ में इसके दोनों पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया, कब्जे से तमंचा कारतूस व कोखे के साथ एक मोबाइल फोन बरामद हुआ
Share: