मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड के बाद आज पुलिस व एसओजी टीम ने हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी इंद्रासन बिंद पुत्र स्व0 गिरजा बिंद निवासी लोहदीकलां (लंका पहाड़ी) थाना कोतवाली देहात से राजापुर गांव में पुलिस मुठभेड़ में उसके दोनों पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस पूछताछ में दूसरे आरोपी इंद्रासन बिंद ने हत्याकांड के बारे में बताया कि मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर ने अधिवक्ता की हत्या करने की साजिश तीन दिन पहले लंका की पहाड़ी हम दोनों ने मिलकर बनाई थी, राजेंद्र की अधिवक्ता राजीव सिंह से पुरानी चुनावी रंजिश चल रही थी, शनिवार की सुबह दिनांक 11 अप्रैल को हम लोगों द्वारा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी ,
Share: