मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा के रहने वाले अधिवक्ता व प्रधान पति राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह शनिवार की सुबह जब वह टहलने निकले थे, तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रास्ते मे रोक कर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी, हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने शनिवार की रात ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था, जब कि दूसरे आरोपी को आज सोमवार की सुबह मुठभेड़ के बाद हिरासत में लिया गया, हत्याकांड के दोनों अपराधियो को मुठभेड़ के दौरान दोनों पैर में गोली लगी है, आज राजस्व विभाग व पुलिस टीम अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर के घर देवरी विरोही थाना विन्ध्याचल पहुंच कर पूरे घर की जा रही है, सूत्रों की माने तो हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी चल रही है ,
Share: