maujitrip sbc export

शादी पूरी विदाई से पहले दुल्हन फरार दूल्हे के साथ कई गानों पर डांस भी की जयमाल व सात फेरे भी लिए फिर फरार हो गयी Posted : 21 November 2025

शादी पूरी विदाई से पहले दुल्हन फरार दूल्हे के साथ कई गानों पर डांस भी की जयमाल व सात फेरे भी लिए फिर फरार हो गयी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, यहां एक शादी में दुल्हा और दुल्हन दोनों की रात में शादी के सारी रस्में पूरी हुई, जयमाल व सात फेरे भी पूरे हुए, दुल्हन दूल्हे के साथ कई गानों पर स्टेज पर डांस भी किया, रात बीती अगली सुबह विदाई के ठीक पहले दुल्हन गायब हो गई, घंटों तलाश के बाद दुल्हन का कोई सुराग नहीं लगा तो बिना दुल्हन के दूल्हे को बारात वापस लौटना पड़ गया, वहीं दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है, मिली जानकारी के अनुसार बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे के दक्षिण टोला निवासी बंशीलाल गौतम के बेटी पल्लवी की शादी घुंघटेर थाना क्षेत्र के बाबागंज गांव के रहने वाले सुनील गौतम से तय हुई थी, ढोल बैंडबाजे के साथ बारात लेकर दुल्हा सुनील गौतम बंकी कस्बा पहुंचा, यहां बारातियों की भरपूर स्वागत सत्कार के बाद द्वार पूजा की रस्म अदायगी हुई, देर रात दोनों पक्षों की ओर से शादी की सारी रस्में भी पूरी हुई और सात फेरों के साथ शादी सम्पन्न हुई, देर रात शादी की सभी रस्में के बीच दूल्हा सुनील कुमार और दुल्हन पल्लवी का जयमाल कार्यक्रम हुआ, दूल्हा और दुल्हन दोनों ने डीजे पर साथ डांस कर खुशियां भी मनाई थी, दूसरे दिन विदाई की तैयारी हो रही थी, लेकिन कमरे से दुल्हन पल्लवी अचानक गायब हो गई, काफी खोज बिन की गई नही मिली, दूल्हे पक्ष ने इस मामले में थाने में तहरीर दी, वही दूल्हा सुनील कुमार ने बताया कि तीन महीने पहले शादी का रिश्ता पक्का हुआ था, दूल्हे ने बताया कि शादी में कोई कमी न हो इसके लिए उसने अपनी तीन बीघे जमीन 1.60 लाख रुपए में गिरवी रख कर दुल्हन के लिए जेवर बनवाए थे, विदाई के समय दुल्हन पल्लवी अचानक गायब हो गई, इसकी जानकारी होते ही घरवालों के होश उड़ गए, परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन दोपहर तक भी पल्लवी का कोई सुराग नहीं मिला, चर्चा रहा कि शादी की रस्में पूरी होते ही दुल्हन अपने कथित प्रेमी के साथ घर से भाग गई है,

facebook   watsapp   x

Mirzapur News Bulletin sbc export
S.N. Public Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें

maujitrip

S.N. Public

Ramashanker sigh ptel