Advertisement

वाराणसी राजघाट पुल 14 जून से लेकर 13 अगस्त तक 8 घण्टे मरम्मत कार्य के कारण रहेगा बन्द पैदल यात्रियों को ही गुजरने की रहेगी अनुमति

वाराणसी राजघाट पुल 14 जून से लेकर 13 अगस्त तक 8 घण्टे मरम्मत कार्य के कारण रहेगा बन्द पैदल यात्रियों को ही गुजरने की रहेगी अनुमति
वाराणसी मालवीय ब्रिज राजघाट पुल कई जिलों को जोड़ने वाले ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण आगामी 14 जून से लेकर 13 अगस्त तक के लिए रात को बन्द किया जा रहा है, रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक राजघाट पुल पर वाहनों की आवाजाही नही होगी, इस पुल से सिर्फ पैदल यात्रियों को ही गुजरने की अनुमति होगी, राजघाट पुल पर मरम्मत कार्य के चलते दोनों छोर पर सीमेंटेड डिवाइडर रखकर रास्ता बंद कर दिया जाएगा, ब्रिज बन्द करने को लेकर कल शुक्रवार को रेलवे व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ यातायात पुलिस, की बैठक को होगी, ये जानकारी देते हुए अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि 14 जून से 13 अगस्त तक मरम्मत कार्य होना है, इस दौरान रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी प्रकार के वाहन को पुल से गुजरने की अनुमति नहीं होगी, ब्रिज प्रतिदिन आठ घंटे का ब्लॉक रहेगा, रात में पड़ाव और राजघाट की ओर से आने जाने वाले वाहन रामनगर सामने घाट पुल के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें