वाराणसी के करखियाँव के गेल इण्डिया के CNG पम्प के बगल में बीती रात 9 बजे के करीबआग लग गयी, यह आग गेल के स्टोर रूम में लगी, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी लपट 40 फुट से ऊंची उठती दूर से ही दिखाई पड़ रही थी, बताया गया कि सीएनजी पंप के बगल स्थित एक प्लास्टिक पाइप के गोदाम में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, गोदाम में करीब 50 से 60 ट्रक प्लास्टिक के पाइप का स्टॉक रखा हुआ था, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, एहतियात के तौर पर मौके की बिजली आपूर्ति काट दी गई है, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की अलग अलग क्षेत्रो से करीब एक दर्जन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रही, कई घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया, वाराणसी स्टेशन मैनेजर कुंज बिहारी पाठक ने स्पष्ट किया की आग गेल के परिसर में लगी है, परिसर के स्टोर रूम की वह पाइप लाइन जिससे वाराणसी जिले के अलग अलग क्षेत्रों में सप्लाई की जाने वाली पाइप लाइन थी, जिस पर जूट का बोरा लगा था, जिसमे बाहर के कूड़े से आग लग गयी, और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, अभी नुकसान का आंकड़ा नहीं बताया जा सकता ,
Share: