Advertisement

बिहार पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने ट्रेन लेट होने पर हंगामा कर ट्रैक पर लेटकर रेल परिचालन को बाधित की

बिहार पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने ट्रेन लेट होने पर हंगामा कर ट्रैक पर लेटकर रेल परिचालन को बाधित की
बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर आज रविवार को मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने ट्रेन लेट होने से नाराज होकर ट्रैक पर प्रदर्शन करते हुए ट्रैक पर लेटकर रेल परिचालन को बाधित कर दी, रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने ट्रेन लेट होने से नाराज होकर हंगामा शुरू कर दिया, जहां बड़ी संख्या में छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर प्रदर्शन दिया, छात्रों ने हंगामे के बीच ट्रैक पर लेटकर रेल परिचालन को बाधित भी कर दिया, देखते ही देखते स्टेशन के चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और राजधानी समेत दर्जनों ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुई, स्टेशन पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परीक्षा केंद्र तक समय पर नहीं पहुंच पाने की आशंका से नाराज छात्रों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, इसके बाद 100 से अधिक छात्र ट्रैक पर बैठ गए और कई जगहों पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी, वहीं ट्रैक जाम होने से लंबी दूरी की कई ट्रेनें बीच रास्ते में रुक गईं, जिससे यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें