मिर्ज़ापुर जनपद शास्त्री ब्रिज कई जनपदो को जोड़ने वाला इस पुल से गंगानदी में मृत पशु को फेंकने की कोशिश की गई, जिससे मृत पशु पुल और गंगानदी के बीच अटक गया, मृत पशु की बदबू से आने जाने वाले राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया था, पुल से गुजरने वाले लोग बदबू से परेशान रहे, स्थानीय लोगों के अनुसार किसी ने मृत पशु को गंगा में फेंकने का प्रयास किया, लेकिन वह पुल के किनारे ही अटक गया है, स्थानीय लोगो ने पुल पर जाली लगवाने की मांग किया, बीजेपी नेता हिंदू युवा वाहिनी के संयोजक अमित श्रीनेत्र ने कहा पुल पर जाली लगाने के लिए उद्योग बंधु की बैठक में मुद्दा उठा था, DM साहब ने आश्वासन भी दिया था, मगर आज तक पुल पर जाली नही लगा,
Share: