Advertisement

मिर्ज़ापुर में उपखनिज अनियमितता पाये जाने पर 45 ट्रको का चालान कर वसूले 19.36 लाख 32 ट्रको को थानों पर खड़ा कराया

मिर्ज़ापुर में उपखनिज अनियमितता पाये जाने पर 45 ट्रको का चालान कर वसूले 19.36 लाख 32 ट्रको को थानों पर खड़ा कराया
मिर्ज़ापुर उपखनिज का परिवहन करने वाले ट्रको में अनियमितता पाये जाने पर 45 वाहनों का आनलाईन चालान कर 19.36 लाख वसूले गए, तो वही 32 ट्रको को सम्बन्धित थानों पर अभिरक्षा में दिया गया, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में जीतेन्द्र सिंह, खान अधिकारी, द्वारा दिनांक 01 जून से 17 जून के मध्य में जनपद में उपखनिजों के अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध औचक जॉच कार्यवाही की गयी, औचक निरीक्षण के दौरान प्रवर्तन टीम ने अवैध ढंग से उपखनिज का परिवहन करने में अनियमितता पाये जाने पर 45 वाहनों पर आनलाईन चालान कर 19.36 लाख वसूल कर मौके पर जमा कराया गया, तथा 32 वाहनों को सम्बन्धित थानों की अभिरक्षा में दिया गया, जिनसें 27.20 लाख की धनराशि वसूल करने की कार्यवाही की जा रही है, उपरोक्त वाहनों पर नियमानुसार देय उपखनिज की रायल्टी, खनिमुख मूल्य एवं आरोपित शास्ति की वसूली के अतिरिक्त उपखनिजों का ओवरलोड परिवहन कर रहे वाहनों में परिवहन प्रपत्र जारी करने वाले क्रेशर प्लांट स्वामियो / मालिको से भी प्रति वाहन रु0 500000.00 शास्ति की वसूली हेतु अलग से कार्यवाही की जा रही है, जनपद में अवैध खनन/परिवहन/ओवर लोड पर प्रभावी नियत्रंण स्थापित किये जाने के दृष्टिगत कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें