Advertisement

मिर्ज़ापुर सपा ने आगामी 31 अक्टूबर को वाराणसी की रैली में जनपद से 10 हजार कार्यकर्ता वाराणसी ले जाने का किया दावा

मिर्ज़ापुर सपा ने आगामी 31 अक्टूबर को वाराणसी की रैली में जनपद से 10 हजार कार्यकर्ता वाराणसी ले जाने का किया दावा
मिर्ज़ापुर सपा कार्यालय पर आगामी 31 अक्टूबर को अखिलेश यादव की रैली को लेकर बैठक की, बैठक में वाराणसी की रैली में जनपद से 10 हजार कार्यकर्ताओ को वाराणसी ले जाने का सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने दावा किया है, आगामी 31 अक्टूबर को वाराणसी के हरूआ स्थित अकेलवा मैदान में सरदार पटेल बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रैली आयोजित की गई है, समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर आयोजित संगठन और नेताओं की बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि रैली में बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी शामिल होंगे, मिर्ज़ापुर से लगभग 10 हजार कार्यकर्ता उक्त रैली में पहुॅचेगे, जिसकी तैयारी को लेकर बैठक बुलाई गई है, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने बताया कि मझवां व चुनार से भारी से भारी संख्या में रैली में पहुंचने के लिए संसाधन की व्यवस्था की गई है, रैली ऐतिहासिक हो इसलिए जनपद के कोने-कोने से कार्यकर्ता रैली में पहुॅचेगे,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें