मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र के दिवान घाट पर आज बुद्धवार को गंगानदी में स्नान के दौरान गहरे पानी मे चले जाने से तीन श्रद्धालु डूबने लगे, जिससे घाट पर हो-हल्ला के साथ अफरातफरी मच गयी, स्थानीय नाविकों व घाट के स्थानीय दुकानदारो मिलकर डूब रहे तीन श्रद्धालुओ में से दो को बचा लिया गया, लेकिन एक श्रद्धालु डूब गया, जिसकी तलाश में गोताखोरो के साथ साथ SDRF टीम द्वारा की जा रही है, हादसा आज बुद्धवार सुबह करीब 11 बजे के आस पास की है, बताया गया कि एक परिवार के करीब 22 सदस्य पिकअप गाड़ी व मोटरसाइकिल से आज विंध्याचल दर्शन पूजन करने आये थे, गंगानदी में स्नान के दौरान तीन युवक गहरे पानी मे चले जाने से डूबने लगे, दो को बचाया गया, एक डूब गया, जिसकी तलाश की जा रही है, स्थानी लोगो की माने तो गंगानदी में लापता युवक बार बार गहरे पानी की ओर जाकर स्नान कर रहा था, जिसे कुछ लोगो द्वारा मना भी किया गया, लेकिन वह नही माना, खबर लिखे जाने तक डूबा युवक नही मिला था, उसकी तलाश की जा रही। थी,
Share: