Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र के एक तालाब में मगरमच्छ का आतंक ग्रामीणों में खौफ पानी पीने वाली भेड़ बकरी को बना रहा निशाना

मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र के एक तालाब में मगरमच्छ का आतंक ग्रामीणों में खौफ पानी पीने वाली भेड़ बकरी को बना रहा निशाना
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के कलवारी माफी गांव स्थित एक तालाब में मगरमच्छ का आतंक देख स्थानीय ग्रामीणों में खौफ है, तालाब के अंदर मौजूद मगरमच्छ ने ग्रामीणों की करीब एक दर्जन से अधिक भेड़ बकरी को अपना निशाना बना कर निगल चुका है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने वन विभाग से की लेकिन उसके बाद भी मगरमच्छ को पकड़ने केलिए वन विभाग की टीम नही आई, जिसको लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम खिलाफ प्रदर्शन किया, ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि भीषण गर्मी की वजह से जब भी जानवर तालाब में पानी पीने के लिए जाते है, तो तालाब के अंदर छुपकर बैठा मगरमच्छ मवेशियों को दबोचा खींच ले जाता है, अब तक करीब एक दर्जन भेड़ व बकरी को मगरमच्छ अपना शिकार बना चुका है, यहाँ तक कि एक कुत्ता भी मगरमच्छ का शिकार हो चुका है, सूचना देने के एक सप्ताह के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नही पहुंची, जिसको लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें