मिर्ज़ापुर में आज दिन भर तेज उमस के बीच शाम को हल्की बारिश ने लोगो को उमस से थोड़ी राहत मिली, तो वही अहरौरा में आज हुए करीब आधे घंटे की बारिश से वहा की सड़को पर पानी का भराव होने की वजह से तालाब जैसा बन गया, स्थानीय लोगो ने फ़ोटो शेयर करते हुए कहा कि मात्र आधे घंटे की बरसात ने 3 इंजन वाले सरकार की और नगर पालिका प्रशासन की पोल खोल कर रख दी, ऐसा लगता है पानी निकासी होंने वाली जगह जाम है, जिससे सड़को पर पानी भरने से तालाब बन गया, अगर थोड़ी ज्यादा बारिश हो जाये तो संभव है कि लोगो के घरों के अंदर भी बरसात का पानी घुस सकता है, आधे घंटे की बारिश से अहरौरा मेन रोड की सड़को पर लगभग एक फिट पानी लग गया ,
Share: