मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के पक्का घाट पर आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि होने कारण प्रदेश के कोने कोने से दर्शनार्थी विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन करने पहुंचे थे, गोरखपुर से भी एक परिवार विंध्याचल दर्शन करने आए थे, पक्का घाट गंगा स्नान के दौरान दो श्रद्धालु गहरे पानी मे चले जाने के कारण डूबने लगे, इस दौरान उनके साथ के परिजन घाट पर जोर जोर से बचाव बचाओ चिल्लाने लगे, पास में मौजूद नविको ने बांस के सहारे डूब रहे दोनो श्रद्धालुओ को डूबने से उनकी जान बचा ली, घायल आज बुद्धवार की सुबह 9 बजे की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ,
Share: