मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के अष्टभुजा पहाड़ क्षेत्र में तेंदुओं का एक जोड़ा देखे जाने से आसपास के गांवों व स्थानीय लोगो मे दहशत का माहौल है, वन विभाग के अनुसार तेंदुओं ने अभी तक चार पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुके है, और कई अन्य जानवर को घायल कर चुके है, जिसको देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दिया है, वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में तेंदुओं की तलाश जोरशोर से कर रही है, वन विभाग ने अष्टभुजा पहाड़ पर आने वाले श्रद्धालुओं को अंधेरा होने से पहले पहाड़ खाली करने की सलाह दी है, साथ ही ग्रामीणों से रात में पहाड़ी इलाकों में बे-वजह आवाजाही से बचने को कहा गया है, तेंदुओं की खौफ में आसपास के गांवों वाले रात में टोलियां बनाकर पहरा देना शुरू कर दिया है, दूसरी तरफ वन विभाग की टीम भी क्षेत्र में लगातार गश्त कर तेंदुओं की लोकेशन पर नजर बनाए हुए हैं ,
Share: