मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह परेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में तूफानी दौरा किया, एक ओर जहा दुःखद समाचार की जानकारी मिलने पर दुखी परिजन के यहां पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की, तो दूसरी तरफ कई गांव में भ्रमण कर क्षेत्रीय लोगो से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, विधायक जी पटेहरा कलां के ग्राम फुलियारी में ग्राम प्रधान रमाशंकर सिंह के बड़े पिता के पुत्र के निधन का समाचार सुनकर उनके घर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की, इसी गांव के ग्राम सुगापांख में मोती सिंह पटेल पूर्व अध्यापक के भाई के निधन की जानकारी मिलने पर उनके घर भी पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की, ग्राम चौबेपुर में लोगो से मुलाकात की, राजगढ़ के ग्राम मटिहानी में अशोक चौहान के माता के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे, ग्राम खोराडीह में नरसिंह चौहान के माता के निधन पर, अदलहाट के ग्राम विसौरा खुर्द में विभिन्न लोगों के घर जिसमे निर्मल प्रजापति के निधन पर उनके घर पहुंचकर, विजय प्रजापति के पुत्र के निधन पर व चुनार नरायनपुर के ग्राम परशुरामपुर में लालमन पटेल की पत्नी के निधन पर सभी के घर पहुंचकर शोक प्रकट किया, अदलहाट के ग्राम शेरवा व जमालपुर के ग्राम हरदी सहिजनी सहित कई अन्य गांव में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल लोगो के घर पहुंचकर उनका स्वास्थ्य लाभ जान शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्रवासियों का हाल-चाल लिया,
Share: