मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के प्रयास से मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में आखिरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मड़िहान विधायक के आग्रह को स्वीकार कर ₹38 करोड़ो की सड़क व ₹609.37 लाख के पुल निर्माण को मंजूरी।देकर मड़िहान विधानसभा को एक और बड़ी सौगात दे दी, प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़िहान क्षेत्र के मंडल सतेशगढ़ खम्मवां नुनहा घाट पर ₹609.37 लाख की लागत से पुल निर्माण की मंजूरी मिल गयी, तो वही इमलियाचट्टी नहर मार्ग से अदलहाट मार्ग का लगभग ₹38 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण की मंजूरी मिल गयी, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने सड़क एवं पुल परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है, इन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की स्वीकृति मिलने से मड़िहान विधानसभा में सड़क संपर्क, आवागमन, आधारभूत संरचना तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी, साथ ही ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी, तथा क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी, स्वीकृति मिलने पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से मड़िहान विधानसभा निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है, तथा भविष्य में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा,
Share: