मिर्ज़ापुर जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों ने आज एक साथ आज राजकीय इंटर कॉलेज, महुअरिया के मैदान पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया, कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया, कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया, उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया, इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति एवं ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है, उन्होंने कहा कि "योग करें, निरोग रहें" केवल एक नारा नहीं बल्कि स्वस्थ एवं सुखी जीवन का मूल मंत्र है, विधायक जी ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, तनाव एवं अनियमित दिनचर्या के कारण अनेक लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे हैं, ऐसे समय में योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है, सभी लोगों से प्रतिदिन सुबह कुछ समय निकालकर योग, प्राणायाम एवं ध्यान लगाने का आग्रह किया,
Share: