Advertisement

मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने 12वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोन मंडल में कार्यकर्ताओ व क्षेत्रीय लोगो संग किया योग

मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने 12वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोन मंडल में कार्यकर्ताओ व क्षेत्रीय लोगो संग किया योग
मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने आज 12वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर विधानसभा क्षेत्र के कोन मंडल के पुरजागिर गांव में आयोजित डॉo टमटम के हॉस्पिटल में कार्यकर्ताओ व आम लोगो के साथ मिलकर योग किया, हॉस्पिटल में आयोजित योग कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, भाजपा नेता ने सभी के साथ विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान किया, इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, पीएम मोदी के प्रयासों से योग को आज वैश्विक पहचान मिली है, भारत के इस संस्कृति योग को आज पूरे विश्व भर में किया जा रहा है, योग आज करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है, इसलिए हम सभी को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए, जिससे शारीरिक रूप से हम स्वस्थ और निरोग रहे,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें