Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में तीन लोगों के दुखद निधन पर मड़िहान विधायक पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधा शोक संवेदना किया

मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में तीन लोगों के दुखद निधन पर मड़िहान विधायक पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधा शोक संवेदना किया
मिर्ज़ापुर विकासखंड पटेहरा एवं राजगढ़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना एवं अन्य घटनाओं में तीन लोगों के दुखद निधन का समाचार प्राप्त होने पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मिर्जापुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से तत्काल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने की व्यवस्था कराई तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया, सड़क हादसे में दुःखद घटनाओं में शत्रुघ्न पुत्र लखंदर, ग्राम मलुवा, विकासखंड पटेहरा, दिनेश पुत्र बुद्धू, ग्राम बघौड़ा राजगढ़ की सड़क हादसे में शनिवार को मौत हो गयी थी, व 4 वर्षीय लक्ष्य पटेल पुत्र संतोष पटेल का गढ्ढे में भरे पानी मे गिर कर डूबने से बच्चे का निधन हो गया था, विधायक जी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर तीनों परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े हैं, उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी तथा संबंधित स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें