Advertisement

मिर्ज़ापुर में स्कूली वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया मिशन सेव फ्यूचर अभियान 45 वाहन सीज 66 वाहनों का चालान

मिर्ज़ापुर में स्कूली वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया मिशन सेव फ्यूचर अभियान 45 वाहन सीज 66 वाहनों का चालान
मिर्ज़ापुर जनपद में दिनांक 01 जुलाई से 15 जुलाई तक शिक्षण संस्थाओं के वाहनों का सघन जांच अभियान "मिशन सेफ फ्यूचर" संपादित किया जा रहा है, प्रथम चरण में सभी विद्यालयों को नोटिस के मार्फ़त सूचना दी गयी थी, की अपने स्कूल के अनफिट वाहनों को सही करा लें, उसके बाद जांच की गयी तथा दूसरे चरण में दिनांक 08.07.2025 से 15.07.2025 तक अनफिट विद्यालयी वाहनों के विरुद्ध चेकिंग कार्यवाही की जा रही है, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मिर्ज़ापुर के पर्यवेक्षण में जनपद के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में चेकिंग अभियान चलाकर नियमो की अनदेखी करने वाले 22 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, तथा जनपद मे विभिन्न थानों में 11 वाहनों की सीज किया गया, अवैध एवं डग्गामार संचालित वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 44 वाहनों का चालान करते हुए 34 वाहनों को निरूद्ध किया गया, इस अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, प्रथम, यात्री/मालकर अधिकारी-प्रथम एवं यात्री मालकर अधिकारी द्वितीय सहित पुलिस विभाग व परिवहन विभाग के प्रवर्तन पर्यवेक्षक व प्रवर्तन सिपाही सम्मलित रहें ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें