मिर्ज़ापुर में भी ऐसा लगता है सुंघनी गिरोह सक्रिय है, आप सावधान रहें नही तो आपके बगल में खड़ा या बैठा कोई महिला या पुरुष आपको नशीला पदार्थ सुंघाकर आपके कीमती सामान को लुट सकती है, घटना बुद्धवार की है बताया गया कि थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया तिराहे पर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के इटवा निवासी महिला रेखा देवी सब्जी खरीद रही थी, उसके बगल में एक महिला व एक पुरुष आये उसको नशीला पदार्थ सुंघाकर उचक्के महिला का मोबाइल, नकदी व सोने के आभूषण ले उड़े, पीड़ित महिला ने इस संबंध में थाना कटरा कोतवाली में तहरीर दी है, बताया गया कि सात अक्तूबर की शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच वह पथरहिया तिराहे पर सब्जी खरीद रही थीं, इसी दौरान एक अज्ञात महिला उनके पास आई और मोबाइल से एक नंबर मिलाने को कहा इसी बीच एक एक पुरुष भी वहां पहुंच गया, इसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं रहा, करीब एक घंटे बाद होश आने पर वह बरौधा चौकी पहुंचीं, उनका मोबाइल फोन और 800 रुपये नगद गायब थे, घर पहुंचने पर बैग की जांच की तो सोने के टॉप्स भी गायब मिले,
Share: