मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र का रहने वाला युवक राहुल यादव सात वर्ष पहले पुणे में रहते हुए वहा की एक युवती से प्रेम विवाह किया था, ऐसा महिला विभा का आरोप है, जिससे उसे दो बेटियां भी हुई, कुछ दिन पहले पति राहुल अपनी पत्नी विभा व दो बच्चियों को छोड़ पुणे से फरार हो गया, काफी दिन इन्तेजार करने के बाद जब फरार पति राहुल अपनी पत्नी के पास नही पहुंचा, तो पत्नी विभा दो बच्चियों के साथ फरार पति की तलाश में पुणे से मिर्ज़ापुर आ गयी, महिला ने इसकी शिकायत सम्बंधित जिगना थाने में कर इंसाफ की गुहार लगाई है, महिला विभा ने बताया कि जिगना क्षेत्र का रहने वाला राहुल उससे 07 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था, जिससे उसे दो लड़की भी हुई, उसके बाद पति राहुल अचानक छोड़कर चले गए, जिनकी तलाश के लिए महिला अपनी 2 बेटियों के साथ पुणे से मिर्जापुर पहुंची, थाना थाने में गुहार लगाई है, पीड़िता विभा ने बताया कि उसका पति राहुल यादव परमानपुर गौरा थाना जिगना का रहने वाला है, जो 7 साल पहले पुणे में एक निजी कंपनी में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात राहुल से हुई थी, दोनों ने प्रेम विवाह किया और पुणे में ही रह रहे थे, पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
Share: