Advertisement

मिर्ज़ापुर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार बढ़ रहा है गंगानदी का जलस्तर निचले इलाकों के लोगों की बढ़ने लगी चिंता

मिर्ज़ापुर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार बढ़ रहा है गंगानदी का जलस्तर निचले इलाकों के लोगों की बढ़ने लगी चिंता
मिर्ज़ापुर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार बढ़ रहा है गंगानदी का जलस्तर, यूपी सहित पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा नदी में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है, आज गुरुवार की सुबह 08 बजे केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटो में गंगानदी का जलस्तर 48 सेंटीमीटर बढ़ गया, जो 02 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रिकार्ड से दर्ज किया गया, गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से गंगा किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है, हालांकि गंगा का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है, केंद्रीय जल आयोग के अनुसार आज गुरुवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 67.560 मीटर दर्ज किया गया, जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर निर्धारित है, मौजूदा जलस्तर चेतावनी बिंदु से लगभग 09.164 मीटर नीचे है, गंगा में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती गांवों के लोग नदी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं, वहीं जिला प्रशासन और संबंधित विभाग भी जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें