Advertisement

मिर्ज़ापुर में जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में 14 मार्च शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

मिर्ज़ापुर में जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में 14 मार्च शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
मिर्ज़ापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14 मार्च, 2026 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में किया जायेगा, जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय ने बताया कि दीवानी न्यायालय परिसर, परिवार न्यायालय, मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण न्यायालय, बाह्य न्यायालय चुनार, बाह्य न्यायालय मड़िहान एवं सभी चारो तहसीलों के प्रागंण में दिनांक 14 मार्च, 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, उन्होने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समस्त न्यायिक अधिकारीगण, राजस्व विभागों के समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण (नोडल) एवं बैंको के वरिष्ठ अधिकारीगणों की बैठके आहूत करने और राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिये और प्रशासन के समस्त विभागो के अधिकारीगण / नोडल अधिकारीगण से अपेक्षा करते है कि विभागों में लम्बित मुकदमों के अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन मामलों/प्रकरणों को और बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन मामलों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में निस्तारण कराना सुनिश्चित करें जिससे ज्यादा से ज्यादा वादकारियों एवं बकायेदारों को इसका लाभ मिल सके ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें