मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की गई, बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II द्वारा बताया गया कि माह अप्रैल 2026 से अब तक खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 925 दुकानों का निरीक्षण कर 162 विधिक एवं 241 सर्वे नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया, जिसमें विधिक नमूने के 100 रिपोर्ट तथा सर्वे नमूने के 117 रिपोर्ट प्राप्त हुए, जिसमें 58 नमूने मानक के विपरीत पाये गये, इनके विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर किया गया, इस सत्र में अब तक कुल 34 दुकानदारों के ऊपर 485000.00 रु0 का जुर्माना लगाया जा चुका है,
Share: