मिर्ज़ापुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आज कुल 85116 मुकदमें का निस्तारित किया गया, साथ ही 7.65 लाख रूपया जुमार्ना वसूल किये और मृतको व घायलों को 3.54 करोड़ रूपये का प्रतिकर एवार्ड पारित हुआ, मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविन्द कुमार मिश्रा-11, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय कुमार शुक्ला, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण श्री सत्य प्रकाश, अपर जनपद न्यायाधीश नोडल अधिकारी (रा०लो०अ०) सन्तोष कुमार गौतम, पूर्ण कालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पल्लवी सिंह एवं समस्त न्यायिक अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्याधर्ण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किये, जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा ।। ने सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक किए और राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के उद्देश्य एवं गरीबों की मदद के लिए उनके मुकदमों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में निस्तारण करने एवं वादकारियों को अधिकतम सहुलियत प्रदान करने का निर्देष दिए, निस्तारित मुकदमों का विवरण
जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा-II ने कुल 01 आर्बिट्रेशन निष्पादन मामलें का निस्तारण किए और मु० 3277843 रुपये आर्बिट्रेशन अवार्ड पारित किए, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, संजय कुमार शुक्ला ने कुल 33 वैवाहिक मामलों का निस्तारण किये, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण श्री सत्य प्रकाश ने 38 मोटर दुघर्टना प्रतिकर मामलों का निस्तारण किए और 29481000 रूपये प्रतिकर के रूप में मृतको एवं घायलों के परिजनों को दिलाये, आर०टी०ओ० विभाग से 10129 चालानों का निस्तारण किए और मु० 32700000 रुपये शमन शुल्क वसूल किए,
राष्ट्रीय लोक अदालत, में सभी न्यायाधीश ने अलग अलग मामले कुल 85116 मुकदमें निस्तारित किये ,
Share: