Advertisement

मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बीती रात भारी संख्या में पुलिस बल व महिला पुलिस कर्मियों के साथ नगर क्षेत्र में कई मोहल्लों में पैदल गश्त करते हुए, क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने व व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया, जिसकी शुरुआत थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के मुकेरी बाजार से किया गया जो गणेशगंज, लालडिग्गी, इमामबाड़ा, महन्त शिवाला, जाह्नवी तिराहा होते हुए शास्त्री ब्रिज पर पहुंचकर समाप्त हुआ, इस दौरान व्यापारी बन्धुओं से जनसंवाद स्थापित किया गया तथा सड़क के किनारे व्यवसायी बन्धुओं द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए बोला गया, पैदल गश्त के दौरान शहर क्षेत्र के ट्रैफिक कन्जेशन प्वाइंट का विशेष रूप से ध्यान देते हुए समुचित यातायात प्रबंधन सहित आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें