Advertisement

मिर्ज़ापुर प्रयागराज मार्ग जिगना क्षेत्र में सड़क पर पलटी ट्रक दुर्घटना का दे रहा दावत

मिर्ज़ापुर प्रयागराज मार्ग जिगना क्षेत्र में सड़क पर पलटी ट्रक दुर्घटना का दे रहा दावत
मिर्ज़ापुर प्रयागराज मार्ग जिगना क्षेत्र के खम्हरिया दमुआन गांव के सामने एक सप्ताह पूर्व गिट्टी लदी ओवरलोड ट्रक अब भी सड़क किनारे पड़ी होने के कारण नई दुर्घटना को दावत दी रहा है, एक सप्ताह से पलटी गिट्टी लदी ट्रक को अभी तक हटवाया नही गया, ओवरलोड ट्रक अब भी सड़क किनारे पड़ी है, स्थानीय लोगो का कहना है कि सड़क किनारे पड़ी ट्रक से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, हाल ही इस पड़ी ट्रक की वजह से कलना गांव के एक बाइक चालक का पैर फ्रैक्चर हो गया था, जबकि चार युवक बाल-बाल बच गए थे, ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक मालिक अब तक वाहन हटाने नहीं पहुंचा है, ग्रामीणों ने बताया कि गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेश दुबे ने बताया कि ट्रक मालिक की पहचान कर ली गई है, लेकिन उसके नहीं आने पर जल्द ही क्रेन मंगाकर ट्रक हटवाया जाएगा, तो वही खम्हरिया दमुआन, महोखर और रायपुर सर्रोंई के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर अगर ट्रक नहीं हटाई गई तो चक्का जाम कर आवागमन बाधित किया जाएगा ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें