मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बीती रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया, जनपद के थानों पर तैनात 59 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए, जिसमें कई चौकी प्रभारी, थाना प्रभारियों के साथ-साथ पुलिस लाइंस में तैनात उपनिरीक्षक शामिल हैं, थाना चुनार, कोतवाली देहात, विंध्याचल, लालगंज, जमालपुर, हलिया, कछवां, राजगढ़, जिगना, मड़िहान, ड्रमंडगंज समेत विभिन्न थानों और पुलिस लाइंस में तैनात उपनिरीक्षक शामिल हैं, पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षकों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से स्थानांतरित कर दूसरी जगह तैनाती कर नई जिम्मेदारी सौपी गयी है, आदेश के अनुसार संबंधित पुलिसकर्मियों अपने नवीन नियुक्ति स्थल के लिए तत्काल रवाना होकर अनुपालन आख्या से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं,
Share: