Advertisement

मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र के संगमोहाल पर छात्राओ से छेड़छाड़ के आरोप में चार आरोपी युवक गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र के संगमोहाल पर छात्राओ से छेड़छाड़ के आरोप में चार आरोपी युवक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर नगर के थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल पर कालेज से जा रही छात्राओं के साथ छेड़खानी करना चार शोहदों को उस समय भारी पड़ गया, जब उस दौरान नगर क्षेत्राधिकारी की उस मार्ग से अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे, सीओ सिटी ने गाड़ी रोककर छात्राओं से आप बीती सुनी, तत्काल मौके पर एंटी रोमियो और कटरा कोतवाली की फोर्स को बुलाकर छेड़छाड़ करने वाले चारो आरोपी युवको गिरफ्तार कर लिया गया, बताया गया कि कॉलेज से छुट्टी होने के बाद जब छात्राये अपने घर को जाने लगती थी, तो ये मनचले युवक संगमोहाल के पास प्रति दिन इन छात्राओं को परेशान किया करते थे, लडकिया बिना विरोध किये अपने घर को चली जाती थी, आज जब छात्राओं से छेड़छाड़ किया गया, उस दौरान संगमोहाल से सीओ सिटी की गाड़ी गुजर रही थी, उनकी नजर पड़ते ही गाड़ी रुकवाकर छात्राओं से आप बीती सुनकर मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी रोमियो और कटरा कोतवाली की फोर्स को बुलाकर चारो शोहदों को गिरफ्तार करके थाने भिजवाया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें