मिर्ज़ापुर थाना पड़री व चुनार क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में पुलिस ने अलग अलग दो युवको को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना पड़री पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राजेश विश्वकर्मा पुत्र रामवृक्ष विश्वकर्मा निवासी ग्राम महडौरी थाना पड़री को गिरफ्तार किया, दूसरी तरफ थाना चुनार पर भी एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी शैलेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रामसमुझ निवासी शेरपुर थाना अदलहाट को धारा 137(2), 87 बीएनएस में गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: