Advertisement

मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र में दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार दो मोटरसाइकिल बरामद

मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र में दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार दो मोटरसाइकिल बरामद
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र में दो शातिर बाइक चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की, इस खुलासे की वजह थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के रहने वाले नन्दलाल ऊमर पुत्र स्व० हरिश्चन्द्र निवासी सबरी नई दशमी की 30 मार्च को टीवीएस मोपेड वाहन संख्याःUP63Q 4417 चोरी हो गयी थी, जिन्होंने अज्ञात चोरों के विरूद्ध थाने में तहरीर दिया था, पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आज पुतलीघर के पास से 1.अख्तर पुत्र मो0 हकीम निवासी देवपुरवा थाना कोतवाली कटरा व 2.राजेश विश्वकर्मा पुत्र कल्लू विश्वकर्मा निवासी भटवा की पोखरी थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की टीवीएस मोपेड व एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद की, इन लोगो ने दोनों दो पहिया वाहनों को एक सबरी व दूसरा कचहरी के बाहर चोरी करना स्वीकार किया, पुलिस ने आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें