Advertisement

मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने बैठक में अवैध शराब मादक पदार्थो की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही के दिये निर्देश

मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने बैठक में अवैध शराब मादक पदार्थो की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही के दिये निर्देश
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नार्को क्वार्डिनेशन की बैठक सम्बन्धित अधिकारियो के साथ की गई, जिसमें जनपद में नशे व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री पर कड़ा अंकुश लगाने तथा नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के प्रगति की समीक्षा की गई, जिलाधिकारी ने पुलिस व आबकारी विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक लाइसेंसी शराब की दुकानो पर मानक के अनुरूप सी0सी0टी0वी0 कैमरो लगे हो, तथा किसी दुकान पर ओवर रेटिंग न हो इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए, उन्होंने कहा कि अवैध शराब की तस्करी/बिक्री/बनाने वाले बड़े कारोबारियो पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जाए, जिलाधिकारी ने जनपद में आबकारी विभाग व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से अवैध शराब व मादक प्रदार्थ की विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें