मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक की गई, बैठक में उद्यमियों के द्वारा बताया गया कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जल निगम द्वारा पेयजल योजना कार्य के लिए खोदे गए गड्ढों के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है, जिससे आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिलाधिकारी ने जल निगम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल निगम को जिन सड़कों की मरम्मत करनी थी उसे अविलम्ब मरम्मत कराते हुए जिस विभाग की सड़क हो उसे हैंडओवर कर दे, अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी, साथ ही सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत बैंकों को प्रेषित आवेदन पत्रों में अधिकांश आवेदनों को निरस्त किया जा रहा है जो अत्यंत ही आपत्तिजनक है, उन्होंने कहा कि बिना स्पष्ट कारण प्रार्थना पत्रों को निरस्त न किया जाए तथा स्वीकृत आवेदन पत्रों के सापेक्ष ऋण वितरण ससमय किया जाए,
Share: