मिर्ज़ापुर सदर SDM गुलाब चन्द्र को सपा नेता के घर जाकर सम्मानित होना इतना भारी पड़ गया, जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नही होगा, सपा नेता सतीश चंद्र मिश्र के घर पहुंचे सदर एसडीएम के सम्मानित होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने व शासन में शिकायत के बाद मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने उनको सदर एसडीएम के पद से हटा दिया गया, साथ ही मिर्ज़ापुर के सदर एसडीएम गुलाबचंद को किसी तहसील की जिम्मेदारी नही दी गयी, लालगंज एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह को सदर एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई, तो वही पीसीएस अजित कुमार को लालगंज का एसडीएम बनाया गया, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बीती रात पांच एसडीएम के कार्य क्षेत्र में बदलाव किये ,
Share: