Advertisement

मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में असलहे का शातिर तस्कर तीन अवैध पिस्टल व मैगजीन के साथ गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में असलहे का शातिर तस्कर तीन अवैध पिस्टल व मैगजीन के साथ गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र से आज पुलिस ने असलहे का तस्करी करने वाले तस्कर को तीन अवैध पिस्टल व मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कछवां व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार थाना कछवां क्षेत्र के ग्राम भैंसा स्थित लोकपति त्रिपाठी विद्यायल के अभियुक्त मनकामेश्वर मिश्रा उर्फ प्रकाश मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र कुमार मिश्रा निवासी ग्राम ढोकरी, थाना फुलपुर, जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया, अभियुक्त के पास से 03 अवैध पिस्टल .32 बोर मय मैग्जीन, 01 मोबाइल फोन व नगद रूपया बरामद किया, पुलिस ने धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय से जेल भेजा, पूछताछ में बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है जिसके माध्यम से वह अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त का काम करता हैं, अवैध शस्त्रों को मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदकर लाते है तथा मांग के अनुसार ऊंचे दामों पर आस-पास के जनपदों में बेचने का काम करता है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें