मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज भिस्कुरी स्थित ई0वी0एम0 गोदाम का मासिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की,
जिलाधिकारी ने गोदाम की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई0वी0एम0 गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित रखी जाए, गोदाम की नियमित निगरानी, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए, उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित उपकरणों एवं सामग्रियों की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करें तथा गोदाम की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें, निरीक्षण के दौरान बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक कुमार त्रिपाठी, कांग्रेस पार्टी से छोटे खान, आम आदमी पार्टी से जिला प्रवक्ता मनबोध दूबे, मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा धमेन्द्र कुमार अग्रहरि, बासपा से राजकुमार भारती, सपा से मेवा लाल प्रजापति सहित अन्य राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहें,
Share: