मिर्ज़ापुर जायसवाल समाज के द्वारा विगत वर्ष की भाँति जायासवाल समाज के अध्यक्ष डॉ० जे०के० जायसवाल एवं महामंत्री अलंकार जायसवाल व समाज के समस्त पदाधिकारियों के संरक्षण व तत्वाधान में लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, उक्त कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अलंकार जायसवाल व सहसंचालन धर्मजीत जायसवाल ने किया, तथा महिला संगठन के द्वारा 5 वर्ष तक के बच्चों के द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें 25 बच्चों ने प्रतिभाग कर अतिमनोहारी सुन्दर रूपों की झॉकी प्रस्तुत कर सभी लोगो का मन मुग्ध किया,
Share: