मिर्ज़ापुर थाना जमालपुर क्षेत्र से आज पुलिस ने शातिर मोटरसाइकिल चोर को चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना जमालपुर पर रीन्टू नामक युवक द्वारा अपनी मोटरसाइकिल शादी समारोह में चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत मामले की जांच करते हुए, आज मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन मिर्ज़ापुर के पास से नीतिश कुमार विन्द पुत्र शिवलोचन विन्द निवासी ग्राम बेलाडीह थाना चाँद जिला कैमुर भभुआ बिहार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शेरवा पहाड़ी के नीचे खण्डहर में छिपाकर रखी हुई दो मोटरसाइकिलों को बरामद किया, गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शादी समारोह से अवसर देखकर मोटरसाइकिलों की चोरी कर बेचने का काम किया करते है, पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय से जेल भेजा,
Share: