मिर्ज़ापुर जनपद में नहाय खाय के साथ सूर्य उपासना का छठ महापर्व का शुभारंभ महिलाये गंगा स्नान कर व्रत शुरू किया, इस दौरान व्रती महिलाये 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगी, शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ व्रती महिलाओं ने सुबह गंगा स्नान कर पवित्रता के साथ शाम को लौकी और चावल का प्रसाद ग्रहण किया, और इसके बाद से ही व्रत का संकल्प लेकर व्रत रही, शनिवार की शाम व्रती महिलाएं गंगा घाट पर पहुंच कर पूजा की बेदी बनाई, बेदी बनाने के बाद वापस घर पहुंच कर खरना की पूजा की, खरना में व्रती महिलाएं मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर, रोटी और केले का प्रसाद बनाकर भगवान सूर्य को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती महिलाएं 36 घंटे के निर्जला व्रत में रहेंगी, रविवार की शाम व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ गंगा घाट पर पहुंचकर कमर भर पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी, इस दौरान महिलाएं अपने पुत्रों की लंबी उम्र, पति की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए सूर्य भगवान से प्रार्थना करती है,
Share: