मिर्ज़ापुर जनपद में एक दिन बाद बाढ़ की स्थिति तो थोड़ी सामान्य हुई, लेकिन अभी भी अधिकांश रास्तो पर पानी भरा होने के कारण बन्द है, जनपद के ग्रामीण क्षेत्रो में बाढ़ का पानी घटने के बाद कई सड़क मार्ग बाढ़ के पानी मे बह गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया है, बिरोही से बघरा संपर्क मार्ग पर बने पुल के दोनों किनारे की सड़क बह गई है, आवागमन पूरी तरह से प्रभावित, जिस पर लोग सिर्फ पैदल यात्रा कर रहे है, स्थानीय ग्रामीणों ने मार्ग का जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, हलिया क्षेत्र के अदवा बांध से छोड़े गए पानी की वजह से हलिया हथेड़ा पुल के दोनों ओर सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी है, पुल के दोनों तरफ की सड़क टूटने से बड़ी वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है, इस मार्ग पर राहगीर संभलकर आवागमन कर रहे है, ऐसे ही जनपद के विभन्न ग्रामीण क्षेत्रो में जहाँ जहाँ बारिश के दौरान बाढ़ का पानी बढ़ा हर तरफ का मंजर पानी घटने के बाद मार्ग खस्ता हाल हो गया है,
Share: