मिर्ज़ापुर जनपद न्यायधीश अनुपम कुमार, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संयुक्त रूप से राजकीय बाल संरक्षण गृह एवं जिला कारागार पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया, बाल संरक्षण गृह के निरीक्षण के दौरान एक-एक बच्चों से मुलाकात कर वार्ता की तथा उनके भोजन, पढ़ाई, चिकित्सा खेलकूद तथा देय सुविधाओ के बारे में जानकारी ली, निरीक्षण के दौरान रसोई घर, स्टोर, शौचालय, साफ सफाई व्यवस्था आदि को देखा गया। मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चो का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी जिन बच्चों के केस न्यायालय में लम्बित है उनकी पैरवी तेज कराए, इसी तरह से जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान विभिन्न बैरको तथा जेल के अस्पताल, रसोई आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी ली, बन्दियो से वार्ता कर जेल में मिल रही सुविधाओ व भोजन आदि के गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली,
Share: