मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र से पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी रिवाल्वर व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों, व वाहनों की चेकिंग कर रही थी, कि इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर रतनगंज जिला कारागार के पीछे ट्रांसफार्मर के पास से अभियुक्त रविशंकर केसरवानी पुत्र फूलचन्द केसरवानी निवासी रतनगंज गुरुद्वारा के पास थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार कर कब्जे एक अवैध रिवाल्वर .38 बोर व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया, पुलिस ने धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: