मिर्ज़ापुर जनपद के तीन थानों के रहने वालों को साइबर ठगों ने अलग अलग तरीके से 142999 रुपये ठग लिया, जिसकी शिकायत मिलने के बाद तीनों थानों की साइबर सेल टीम ने जांच करते हुए तीन लोग के खाते में ठगी के 68256 रुपये को वापस कराया, 1, धीरज कुमार निवासी पुरजागीर कस्बा चिल्ह थाना चील्ह से ₹ 40,000 की साइबर ठगी को थाना चिल्ह साइबर टीम द्वारा आवेदक के खाते में पूरा 40 हजार रुपये वापस कराया, 2, आवेदक गणेश प्रसाद पुत्र भगीरथी बिन्द निवासी बघेडा खुर्द थाना जिगना का ठगी के ₹ 3000 को थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में वापस कराया गया, इसी तरह से आवेदिका छाया सिंह पत्नी विनोद कुमार निवासी सहजनी हर्दी थाना जमालपुर को प्रसूता को मातृत्व लाभ दिलाने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति स्वास्थ्यकर्मी बनकर पीड़िता के खाते से यूपीआई के माध्यम से 99999 की गयी साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था, थाना जमालपुर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़िता के खाते में ₹ 25,256 वापस कराया गया, 142999 रुपये साइबर ठगी के शिकार तीन लोग के खाते में साइबर सेल ने 68256 रुपये वापस कराए,
Share: